जब किस्मत न दें साथ तो करें शिवपुराण में बताए ये आसान उपाय
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करने चाहिए। इनसे हर मनोकामना पूरी हो सकती है। शिवमहापुराण (Shivamahapuran) में भी भगवान शिव को प्रसन्न करने और परेशानियां दूर करने के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। ये उपाय वैसे तो किसी भी दिन किए जा सकते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि इन उपायों को करने लिए बहुत ही खास दिन है। आगे जानिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कौन-सा अनाज या फूल चढ़ाने से क्या फायदा हो सकता है…
ये अनाज चढ़ाएं…
1. शिवमहापुराण के अनुसार, भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
ये फूल चढ़ाएं…
1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है।
3. अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
5. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
6. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
7. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं।
8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।
इन द्रव्यों से अभिषेक करें…
1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है।
2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।
6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
आपकी कुंडली के अनुसार कौन सी पूजा आपके लिए लाभकारी है जानने के लिए हमसेे संपर्क करें
💥सौजन्य:💥
गुरुदेव संतोष त्रिपाठी
📞 8860235135