हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि नारियल मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है। ऐसे में अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो नारियल के इन उपायों को कर आर्थिक तंगी से निजात पा सकते हैं।
वास्तु दोष से बचने के उपाय
बता दें कि सनातन धर्म में नारियल को काफी शुभ माना जाता है। हर शुभ काम से पहले नारियल फोड़कर श्रीगणेश किया जाता है। वहीं कलश पूजा में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि नारियल मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है। इसलिए आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हो गए हैं और इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं। तो शुक्रवार के दिन जटा वाला नारियल ले लें। अब मां लक्ष्मी को मंदिर जाकर उन्हें जटा वाला नारियल, सफेद मिठाई, दही, एक कमल का फूल और सफेद वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में बांधकर घर में ऐसे स्थान पर रखें। जहां पर किसी अन्य व्यक्ति की नजर ना पड़े। इस उपाय को करने से जल्द ही आपको आर्थिक समस्या से निजात मिलेगा।
अगर आपका काम भी बनते-बनते बिगड़ जाता है। तो एक नारियल आपके तरक्की के मार्ग खोल सकता है। सबसे पहले एक नारियल पर काजल से टीका लगाएं। फिर इसे घुमाकर किसी बहती हुई नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से बुरी नजर और बुरी बला टल जाती है।
आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति को मंगलवार के दिन यह उपाय करना चाहिए। सबसे पहले एक जटा वाला नारियल ले लें। अब इसमें चमेली का तेल लगा दें। वहीं नारियल पर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। अब इस नारियल को हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय को 7 मंगलवार करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।