काश यह बात हमें बहुत पहले समझ में आ जाती। यकीन करना मुश्किल है परंतु यह सच है। आपके जीवन में आपके पास जो कुछ भी है, भाग्य की वजह से है। प्रकृति ने आपको कुछ भी यूं ही नहीं दिया है।
इस तरह की बातों पर कम विश्वास इसलिए होता है, क्योंकि हमें तो आदत हो गई है, विदेशी संस्कृति में जीने की। विदेशी संस्कृति में हर एक पहलु को अध्यात्म से नहीं जोड़ा जाता, विज्ञान से जोड़ा जाता है। अध्यात्म को आप विज्ञान मानते नहीं। जबकि विज्ञान भी कह चुका है कि अध्यात्म में कई चमत्कार ऐसे हैं जो विज्ञान की सोच से भी परे हैं।
एक व्यक्ति अपने जीवन में 20 वर्षों से संघर्ष कर रहा है। वह अपने परिवार, अपने समाज के कई उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। और कुछ समय पहले वह मजबूत आस्तिक था। अब वह बेहद निराश एवं अंदर से कमजोर हो चुका है। शिक्षा के स्तर पर आप मानिए उसने पीएचडी कर रखी है। उस व्यक्ति का जब मोबाइल नंबर से अंक ज्योतिष फल बताया तो वह एकदम सटीक था।
उसके जीवन में संघर्ष और दुख इतना है कि उस दुख की वजह से मैं अपने आपको यहां यह सब लिखने से नहीं रोक पाया। मुझे अंदर तक महसूस हुआ उसका दुख। ईश्वर कृपा से एवं सुझाए गए उपायो से शीघ्र ही वह जीवन में उन्नति करेगा।
अब मैं आप सब की जिज्ञासा दूर करता हूं एवं अंक ज्योतिष का विज्ञान प्रकट करता हूं:
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 4 की अधिकता या जोड़ 4 है तो आपको नास्तिक बनने से कोई नहीं रोक सकता। भले ही आप किसी प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी ही क्यों ना हो। आप मेहनती है एव अनुशासन प्रिय है।
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 3 की अधिकता है या जोड़ 3 है तो आप अपने ऊपर प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद महसूस करेंगे। आप एक शानदार बुद्धि एवं समाजिक गुणों का भंडार है।
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 2 की अधिकता है या जोड़ 2 है तो यह सीधे तौर पर आपके मन पर असर डालता है। जहां अधिक पब्लिक हो, वहा आप मनोबल कमजोर महसूस कर सकते हैं। आपका मन आस्तिक - नास्तिक के बीच में घूमता रहता है। आप भावुक व्यक्ति है। आप संसार मे शांति एव प्रेम कि कामना करते है।
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 1 की अधिकता है या जोड़ 1 है। तो आपका मन चाहे कितना भी शांत हो, क्रोध करने से आप नहीं बच सकेंगे। आपके अंदर सहनशीलता की कमी है।राजनीतिक विचारधारा को आप भली-भांति समझते हैं। आपका पूर्ण आस्तिक होना या पूर्ण नास्तिक होना असंभव है।
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 5 की अधिकता है या जोड़ 5 है। अगर खुद का घर नहीं बना पा रहे हैं तो यह अंक तुरंत छोड़ दें। एक जगह मन का ना लगना, अत्यधिक जिज्ञासा, वाहन इत्यादि में अत्यधिक रुचि रखना, मसालेदार भोजन करना इत्यादि। आप आस्था के स्तर पर यात्राएं करना बेहद पसंद करते हैं।
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 6 की अधिकता है या जोड़ 6 है। तो आप जीवन को आराम एवं आनंद की दृष्टि से देखते हैं। आपको शारीरिक काम करना पसंद नहीं है। आप संगीत, सुंदरता, स्वच्छता, सौंदर्य पर खर्च करते हैं। आपको ईश्वर की वंदना, संगीत से करनी पसंद है। आप एक शांत दिमाग के आस्तिक व्यक्ति है।
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 7 की अधिकता है या जोड़ 7 है। आपको आध्यात्मिक विचार पसंद है। आप समाज में शांति एवं भाईचारे की भावना चाहते हैं। साधु, संत, पंडित का आदर करते हैं। पूजा पाठ एवं दान की भावना है। अगर समाज आपके मन को ठेस ना पहुंचाएं तो आप एक मजबूत आस्तिक हैं।
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 8 की अधिकता है या जोड़ 8 है। आप मानसिक एवं आर्थिक तौर पर परेशान हैं। आपकी जमा पूंजी बर्बाद हुई है। यह नकारात्मक दोष है। इसका उपाय संभव है। आप अध्यात्मिक विचार रखते हुए, नास्तिक जैसा बर्ताव करने लगते हैं।
- जिनको इसके सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। वे मदिरापान, जुआ, लॉटरी, शीघ्र धन कमाने से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहते हैं। आपको आस्तिक - नास्तिक जैसे शब्दों से फर्क ही नहीं पड़ता।
- अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 9 की अधिकता है या जोड़ 9 है। अनजान व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ने की कला आपके अंदर विकसित है। आप नकारात्मक विषयों पर बहस करनी पसंद नहीं करते। आप साधारण तरीके से पूजा-पाठ करते हैं एवं आस्तिक विचार रखते हैं।
जानते हैं मुझे सबसे अधिक दुख कब हुआ था? जब मोबाइल नंबर की 88 की सीरीज शुरू हुई थी। जो लोग इस सीरीज को चला रहे हैं, शुरुआत के 1 साल में ही अपनी सारी जमा पूंजी खो चुके हैं। कुछ लोगों को पता ही नहीं था कि कर्जा क्या होता है। इस सीरीज ने एहसास करवाया। अगर आपके पास अभी भी यही सीरीज है तो इसको छोड़ने का समय आ गया है।
मेरे जीवन का उद्देश्य आपको नास्तिक से आस्तिक बनाना है। मैं नास्तिकता के बुद्धिहीन विज्ञान को, आस्तिकता के प्रकाश से साबित कर सकता हूं। मै सार्वजनिक रूप से यह चैलेंज स्वीकार करता हूं।
मेरे द्वारा लिखा गया इतना लंबा लेख आपने पढ़ा, मैं आपका दिल से शुक्रगुजार हूं🙏🙏।